बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : आपसी विवाद में भतीजे ने चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, अस्पताल में चल रहा है इलाज

BIHAR NEWS : आपसी विवाद में भतीजे ने चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, अस्पताल में चल रहा है इलाज

AURANGABAD : जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के चपरी गांव में जमीन जोतने को लेकर गुरुवार की सुबह हुई हिंसक झड़प में एक भतीजे ने अपने ही चाचा पर गोली चला दी। घायल चाचा ने इस गोलीबारी की घटना का आरोप भतीजे पर लगाया है। घटना में घायल हुए चाचा को चार गोली लगी है और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इस हिंसक झड़प में गोलीबारी की घटना में घायल हुए सिंहेश्वर सिंह की बेटी नेहा पर भी तलवारबाजी की गई। जिससे वह भी घायल हो गई है और उसका भी इलाज चल रहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार घायल सिंहेश्वर का जमीन को जोतने को लेकर विवाद अपने ही भतीजे के साथ चल रहा था। इसी बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान भतीजे ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर गोली दाग दी, जिससे सिंहेश्वर सिंह घायल हो गए।  ग्रामीणों एवं परिजनों द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओबरा लाया गया। लेकिन स्थिति को गंभीर देखते हुए सिंहेश्वर सिंह को औरंगाबाद तथा यहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। इस मामले में घायल हुई नेहा ने अपने चचेरे भाई के अलावे तीन अन्य लोगों पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। 

इस मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया है कि फिलहाल इस मामले में घायल हुए लोगों का इलाज कराया जा रहा है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल अभी तक कोई आवेदन परिजनों की तरफ से प्राप्त नहीं हुए हैं। प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर नामजद हुए आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News