बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मामूली विवाद को लेकर भतीजे ने चाचा पर की फायरिंग, गोली लगने से दो लोग घायल

मामूली विवाद को लेकर भतीजे ने चाचा पर की फायरिंग, गोली लगने से दो लोग घायल

नवादा. जिले की कादिरगंज थाना क्षेत्र के कादिरगंज बाजार में ही दरवाजा बंद करने को लेकर चाचा और भतीजा में विवाद हो गया। विवाद के दौरान भतीजा ने चाचा पर गोली चला दी. इसमें 2 लोग घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है. वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की.

कादिरगंज बाजार के निवासी मोती चौधरी के घायल पुत्र जोगिंदर चौधरी ने बताया कि भतीजा के द्वारा गोली चलाई गई. उसी दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए. नीतीश चौधरी गोली चलाए हैं. वहीं संतोष चौधरी का पुत्र 10 वर्षीय विकास कुमार खेल रहा था. इस दौरान अचानक विकास को भी गोली लग गयी और विकास भी गंभीर रूप से घायल हो गया है. 

घायल 10 वर्षीय विकास ने बताया कि हम खेल रहे थे, उसी दौरान नीतीश नामक गांव के भैया ने गोली चलाई. इसमें गोली मुझे भी लग गयी.

Suggested News