बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

40 साल की विधवा मामी पर भांजे की थी बुरी नजर, अकेली पाकर किया दुष्कर्म, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

40 साल की विधवा मामी पर भांजे की थी बुरी नजर, अकेली पाकर किया दुष्कर्म, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

PURNIA : अपनी हवस मिटाने के लिए भांजे ने 40 साल की विधवा को मामी को भी नहीं छोड़ा और उसे अकेली पाकर दुष्कर्म किया। जिसके बाद वह गांव से फरार हो गया। वहीं पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी भांजे की तलाश शुरू कर दी है।

रिश्तों को शर्मसार करने का मामला पूर्णिया के वायसी थाना क्षेत्र का है। बताया गया कि महिला के पति की 5 वर्ष पूर्व मौत हो गई है। जिसके बाद से महिला अकेली ही रहती है। मामी का आरोप है कि जब वो घर में अकेली सोई हुई थी तभी रिश्ते में लगने वाले भांजे ने उसके साथ दुष्कर्म किया और शरीर में कई जगह नाखून से नोचा भी. घटना को अंजाम देने के बाद भांजा फरार हो गया।

 वहीं जब पीड़ित महिला ने घर से बाहर निकलकर चिल्लाना शुरू किया तो आसपास के लोग पहुंच गए. उसके बाद महिला ने उन लोगों को पूरा मामला बताया. ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी स्थानीय थाने की पुलिस को दी। महिला पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर पीड़ित का लिखित बयान लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है।

जांच करने आई महिला दरोगा श्वेता ने बताया कि पीड़िता का बयान लिखित रूप में लिया गया है। फिलहाल आरोपी गांव छोड़कर फरार है। आरोपी को जल्द से जल्द पुलिस गिरफ्तार करेगी. पीड़िता के पति की मौत 5 वर्ष पूर्व हो गई थी, जिसके बाद वह अकेली घर में रहती थी।

Suggested News