बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भतीजे ने चाचा को गोली मारकर किया घायल, हालत गंभीर, हायर सेन्टर किया गया रेफर, पुलिस कर रही है छानबीन

भतीजे ने चाचा को गोली मारकर किया घायल, हालत गंभीर, हायर सेन्टर किया गया रेफर, पुलिस कर रही है छानबीन

मुंगेर में मुफस्सिल थाना अंतर्गत टीकारामपुर के बुधनमरर टोला में जमीनी विवाद को लेकर चचरे भतीजा अमित कुमार उर्फ करका ने चाचा 50 वर्षीय मनोज साव उर्फ़ मन्नू को गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल मन्नू साव को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया।  सर के पीछे 02 गोली लगने से घायल मन्नू की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। 

गोलीबारी की सूचना मिलने पर सदर डीएसपी राजेश कुमार मुफस्सिल थाना की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटे है।सदर डीएसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल के परिजनों के बयान पर चार लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

घायल मन्नू साव की पुत्री सिंपल कुमारी ने बताया कि लगभग 1 माह पूर्व मन्नू साव ने बिंद टोली में डेढ़ कट्ठा जमीन 12 लाख रुपए में खरीदी थी। बुधवार को गांव के लोगों ने बड़े पापा केशव साह को भड़कते हुए कहा कि मन्नू साव ने जो जमीन खरीदी है उसमें हिस्सा क्यों नहीं मांग रहे हो।  इसी बात पर बड़े पापा के साथ उनके पापा का विवाद हो गया। इसी बीच केशव साह के पुत्र अमित कुमार उर्फ करका ने मन्नू साव को गोली मार कर घायल कर दिया।


Suggested News