बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भतीजे ने इस वजह से अपनी ही चाची को मारी गोली, हालत गंभीर

भतीजे ने इस वजह से अपनी ही  चाची को मारी गोली, हालत गंभीर

SASARAM :  रोहतास जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने अपनी ही चाची को गोली मार दी है। घटना में गंभीर रुप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के बाद से युवक फरार है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के डिहरी थाना क्षेत्र के चौधरी मोहल्ला स्थित झाबरमल गली की रहने वाली देवंती देवी का अपने पट्टीदार से विवाद चल रहा है। 

उसी विवाद को लेकर उनका भतीजा विक्की कुमार ने उनपर फायरिंग कर दी। गोली देवंती देवी के पैर में लगी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए परिजनों द्वारा निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। 

बताया जा रहा है कि देवंती देवी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई है।  जिससे घटना के पीछे पैसे के लेनदेन का भी मामला सामने आ रहा है। 

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जानकारी ली है। घटना को अंजाम देने से बाद से आरोपी विक्की फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

सासाराम से राजू कुमार की रिपोर्ट

Suggested News