बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चोरी की गाड़ी पर घूमना नेताजी को पड़ा महंगा, वाहन चेकिंग के दौरान चढ़े पुलिस के हत्थे

चोरी की गाड़ी पर घूमना नेताजी को पड़ा महंगा, वाहन चेकिंग के दौरान चढ़े पुलिस के हत्थे

PATNA : पटना पुलिस  ने चोरी की गाड़ी पर घूमते हुए एक नेताजी को पकड़कर सलाखों के पीछे धकेल दिया है। नेताजी का नाम योगेंद्र पंडित है। वो अपने आपको भारतीय एकता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताते हैं। पुलिस ने उन्हें अगमकुआं थाना के भूतनाथ रोड से पकड़ा है। चोरी की सफारी गाड़ी पर ट्रैक्टर का नंबर लगाकर घूम रहे थे। ट्रैक्टर का नंबर BR-04J-8413 है। 

अगमकुआं थानाध्यक्ष अशोक कुमार पाण्डेय जब अपनी टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे, तभी उनकी नजर संदिग्ध गाड़ी पर पड़ी। गाड़ी रुकवाकर जब जांच की गयी तो नेताजी की हकीकत सामने आयी। बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिस के सामने खादी की धौंस भी दिखायी लेकिन खाकी के आगे उनकी एक नहीं चली। 

गिरफ्तार नेताजी के पास से शटर काटने का कटर, पिलास, कटा हुआ ताला व अन्य सामान बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि योगेंद्र का घर गोपालगंज जिला में पड़ता है। वह गोपालगंज से भी 4-5 बार जेल जा चुका है। 

Suggested News