बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में 7 जिलों के परिवार न्यायालय में नए प्रधान न्यायाधीश का पदस्थापन, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

बिहार में 7 जिलों के परिवार न्यायालय में नए प्रधान न्यायाधीश का पदस्थापन, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

PATNA :  बिहार में 7 जिलों के परिवार न्यायालय में नए प्रधान न्यायाधीश का पदस्थापन किया गया है। रविन्द्र नाथ त्रिपाठी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पटना को जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोटि में नियुक्त करते हुए प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सहरसा के पद पर पदस्थापित किया गया है।

अनिल कुमार सिन्हा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बेगूसराय को प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय वैशाली के पद पर पदस्थापित किया गया है। संजय कुमार सिन्हा को प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय मुजफ्फरपुर के पद पर पदास्थापित किया गया है।

शिवानंद मिश्रा को परिवार न्यायालय सीतामढ़ी का प्रधान न्यायाधीश बनाया गया है।मनोज कुमार सिंह को परिवार न्यायालय सीवान का प्रधान न्यायाधीश बनाया गया है।

अशोक कुमार गुप्ता को खगड़िया परिवार न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश बनाया गया है। विजय बहादुर यादव को शेखपुरा परिवार न्यायालय को प्रधान न्यायाधीश बनाया गया है।

देखें सूची :


Suggested News