बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के 8 जिलों में नये सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की अधिसूचना

बिहार के 8 जिलों में नये सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की अधिसूचना

PATNA : अभी-अभी स्वास्थ्य विभाग से एक बड़ी खबर सामने आई है। विभाग द्वारा बिहार के 8 जिलों में नये  सिविल सर्जन की पदस्थापना की गई है। बता दें इन जिलों में सिविल सर्जन के पद खाली पड़े थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।  सभी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से नए जगहों पर पदस्थापित किया गया है।

डॉ. कृष्ण मोहन वर्मा को बेगूसराय, डॉ.कृष्ण मोहन प्रसाद को सुपौल, डॉ. राम सिंह को नालंदा, डॉ. मदन मोहन प्रसाद सिंह को अररिया, डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह को गया, डॉ. रिजवान अहमद को पूर्वी चंपारण, डॉ. अकरम अली को औरंगाबाद और डॉ. सुभाष चंद्र श्रीवास्तव को मधेपुरा में पदस्थापित किया गया है। 

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News