बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

NEW DELHI : सांसों की किल्लत से जूझते दिल्लीवासी को अब सरकार पर भरोसा नहीं, खुद ही लड़-झगड़कर ऑक्सीजन सिलेंडर का कर रहे इंतजाम, वीडियो वायरल

NEW DELHI : सांसों की किल्लत से जूझते दिल्लीवासी को अब सरकार पर भरोसा नहीं, खुद ही लड़-झगड़कर ऑक्सीजन सिलेंडर का कर रहे इंतजाम, वीडियो वायरल

NEW DELHI : कोरोना की दूसरी लहर ने देशभर में हाहाकार मचा दिया है। राजधानी दिल्ली की स्थिति तो और भयावह होती जा रही है। यहां आए दिन मरीज ऑक्सीजन और बेड की किल्लत से अपना दम तोड़ रहे हैं। मौत के बाद भी अपने पार्थिव शरीर के अंतेष्टि के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

सरकार की ओर से लगातार स्थिति को संतुलित बताया जा रहा है। उनकी ओर से रोज नए-नए दावे और वादे किए जा रहे हैं। दिल्ली सरकार की ओर से तो ऑक्सीजन सिलेंडर के होम डिलिवरी सेवा तक को शुरु करने के लिए कहा गया है। लेकिन सरकार के सभी दावों की यह वीडियो पोल खोल रहा है। वायरल वीडियो दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल का बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑक्सीजन सप्लायर द्वारा अस्पताल के बाहर सिलेंडर गिराते ही लोगों में अफरातफरी मच गई। अस्पताल प्रशासन तक सिलेंडर पहुंचने से पहले मरीज के परिजन सिलेंडर लेकर भागते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सरकार की नाकामी को दर्शाने के लिए काफी है।

राजधानी दिल्ली की यह स्थिति तब है जब प्रदेश में ऑक्सीजन की किल्लत को लेकर रोज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से बहुत जल्द ऑक्सीजन प्लांट लगाने का ऐलान किया गया है। लेकिन इन ऐलानों का जमीन पर कुछ भी असर पड़ता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है।


Suggested News