बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

NEW DELHI : टीकाकरण अभियान से नाराज लोगों ने लगाए 'मोदी विरोधी पोस्टर', 25 गिरफ्तार

NEW DELHI : टीकाकरण अभियान से नाराज लोगों ने लगाए 'मोदी विरोधी पोस्टर', 25 गिरफ्तार

NEW DELHI : देशभर में कोरोना की दूसरी लहर ने हाहाकार मचा दिया है। इस महामारी से बचने के लिए बड़े पैमाने पर देशव्यापी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन इस अभियान के बीच राजधानी दिल्ली से एक हैरान करने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है, जहां टीकाकरण अभियान के संबंध में पीएम मोदी की आलोचना करने वाले पोस्टर चिपकाने के लिए 25 प्राथमिकियां दर्ज की गई है और साथ ही 25 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि ये पोस्टर शहर के कई हिस्सों में लगाए गए। पोस्टर में लिखा था, ‘मोदी जी हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी?’ उन्होंने बताया कि पिछले दिनों पुलिस को पोस्टरों के बारे में सूचना मिली जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। शिकायतों के आधार पर दिल्ली पुलिस ने विभिन्न जिलों में 25 प्राथमिकियां दर्ज कीं।

पोस्टर चिपकाने के लिए मिले 500 रुपए

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार एक शख्स का दावा है कि उसे तीन पोस्टर चिपकाने के लिए 500 रुपये दिए गए। पुलिस ने कहा कि अलग-अलग जगहों से घटना की सीसीटीवी फुटेज बरामद की गई है। अब  इस घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। साथ ही इस बात की जांच की जा रही है कि दीवारों पर लगाए पोस्टर कोई राजनीतिक हथकंडा तो नहीं हैं


दिल्ली के इन इलाकों में FIR और गिरफ्तारी हुई

- पूर्वोत्तर दिल्ली में 3 FIR, 2 लोग गिरफ्तार

- पश्चिमी दिल्ली में 3 FIR, 5 लोग गिरफ्तार

- बाहरी दिल्ली में 3 FIR, 3 लोग गिरफ्तार

- उत्तर पश्चिमी दिल्ली में 4 FIR, 2 लोग गिरफ्तार

- सेंट्रल दिल्ली में 2 FIR, 4 लोग गिरफ्तार

- पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी में 1 FIR, 4 गिरफ्तार

- द्वारका में 1 FIR, 2 लोग गिरफ्तार

- उत्तरी दिल्ली में 1 FIR, 1 गिरफ्तार

- दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में 1 FIR, 2 गिरफ्तार

- दक्षिण-पूर्व की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस थाने में 1 FIR

- शाहदरा में 1 FIR

- रोहिणी में 2 FIR

- साउथ दिल्ली में 2 FIR




Suggested News