बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नया खुलासाः थानाध्यक्ष की मिलीभगत से हीं दरोगा वसूल रहा था पैसे,थानेदार को भी किया गया लाईन हाजिर

नया खुलासाः थानाध्यक्ष की मिलीभगत से हीं दरोगा वसूल रहा था पैसे,थानेदार को भी किया गया लाईन हाजिर

PATNA : बिहार पुलिस को सुधारने के तमाम दावे फेल साबित हो रहे हैं। सूबे में अब रंगदार से अधिक बिहार पुलिस हीं रंगदारी में पैसे वसूलती है।भले हीं आपको हैरत हो लेकिन सच्चाई है कि बिहार के दरोगा और सिपाही हर दिन यह काम कर रहे हैं।

मामला गया के बाराचट्टी थाना का है। भले हीं उस थाना के 2 एसआइ धर्मेंद्र कुमार और हरेंद्र कुमार गिरफ्तार कर लिया गया हो, लेकिन अवैध वसूली में थानाध्यक्ष भी शामिल था। अब थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके अलावा थाना के प्राइवेट चालक को भी पकड़ा गया है। 

गया के एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि ओडिशा से लोहा लेकर एक ट्रक नेपाल जा रहा था। ट्रक झारखंड नंबर का है। दोनों जमादार ट्रक चालक से 50 हजार रुपये की वसूली कर रहे थे। 

जांच के बाद थानाध्यक्ष की भी उसमें संलिप्तता पाई गई।इसके बाद कार्रवाई करते हुए 2 जमादार को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर किया गया है।

विवेकानंद की रिपोर्ट
 
 

Suggested News