बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार BJP में नए संगठन महामंत्री, नागेन्द्र जी का केंद्र अब रांची रहेगा, बनाये गए क्षेत्रीय महामंत्री

बिहार BJP में नए संगठन महामंत्री, नागेन्द्र जी का केंद्र अब रांची रहेगा, बनाये गए क्षेत्रीय महामंत्री

PATNA: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार के संगठन मंत्री नागेंद्र जी को बिहार एवं झारखंड प्रदेश का क्षेत्रीय महामंत्री नियुक्त किया है. हालांकि वे अब पटना की बजाए रांची में बैठेंगे। वहीं बिहार में नये संगठन महामंत्री की नियुक्ति की गई है। 

नागेन्द्र जी का केंद्र अब रांची रहेगा

गुजरात के संगठन महामंत्री भीखु भाई दलसानिया को बिहार प्रदेश का महामंत्री संगठन नियुक्त किया गया है. अब तक नागेंद्र जी बिहार के संगठन मंत्री थे. लेकिन अब उनकी जिम्मेदारी बढ़ा दी गई हैं .वे बिहार एवं झारखंड के क्षेत्रीय महामंत्री संगठन होंगे. उनका केंद्र अब पटना की बजाय रांची रहेगा. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की तरफ से पत्र जारी किया गया है.

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार प्रदेश के चार नेताओं को नई जिम्मेदारी दी है. प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है. 4 लोगों में दो को प्रदेश प्रवक्ता जबकि दो को प्रेस पैनलिस्ट की जिम्मेदारी दी गई है.संतोष पाठक को प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व आईएएस अधिकारी उदय कुमार सिंह को भी प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं डॉ धनंजय गिरी और आशुतोष झा को प्रेस पैनलिस्ट बनाया गया है. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी.

झंझारपुर संगठन जिला के जिलाध्यक्ष सियाराम साह का एक वीडियो 19 जुलाई को सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें पद से हटा दिया है। बीजेपी नेतृत्व ने झंझारपुर में नये जिलाध्यक्ष की तैनाती की है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने झंझारपुर के शराबी जिलाध्यक्ष सियाराम साह को हटा कर राघव कुमार को नया जिलाध्यक्ष बनाया है। 

Suggested News