बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवगछिया में नए SP ने कहा.. दियारा के दादाओं की नहीं चलेगी, तीन सूत्रों पर शहर में होगा काम, जानिए विस्तार से...

नवगछिया में नए SP ने कहा.. दियारा के दादाओं की नहीं चलेगी, तीन सूत्रों पर शहर में होगा काम, जानिए विस्तार से...

नवगछिया... नवगछिया के एसपी सुशांत सिंह सरोज ने सोमवार को नवगछिया पुलिस मुख्यालय में अपने पद भार को संभाल लिया है। नवगछिया पहुंचते ही एसपी को पुलिस कर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया और इसके बाद एसपी ने तुरंत जिले के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर ताजा हालात की जानकारी ली।

एसपी सुशांत सिंह सरोज ने कहा कि वे नवगछिया में तीन सूत्र के आधार पर पुलिसिंग करेंगे और इसी आधार पर अपराध और अपराधियों पर नकेल कसेंगे। एसपी नवगछिया ने बताया कि उनके तीन सूत्रों में पहला सूत्र अपराध नियंत्रण, दूसरा सूत्र विधि व्यवस्था की बेहतरी और तीसरा सूत्र आम लोगों के साथ पुलिस का दोस्ताना व्यवहार है। 

गंगा कोसी दियारा में जमीन विवाद को लेकर हो रही हत्या और जघन्य वारदातों पर नवगछिया के एसपी ने कहा कि सिविल के पदाधिकारियों के साथ मिलकर वे अपराध और अपराधियों पर पूर्णरूपेण अंकुश लगाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि नवगछिया पुलिस जिला का प्रत्येक पुलिसकर्मी चुस्त-दुरुस्त होगा और किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। योगदान देने के तुरंत बाद नवगछिया एसपी ने पुलिसकर्मियों और मीडिया कर्मियों को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दी है।

वहीं, कार्यभार संभालते ही नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने सोमवार को देर शाम नवगछिया शहर के बाजार का भ्रमण किया और जाम की स्थिति का जायजा लिया। तब तक की व्यवस्था से अवगत होने के बाद नवगछिया एसपी ने कहा कि शहर में एक जनवरी से नो एंट्री का नया नियम लागू किया गया है। ऐसी स्थिति में पुलिस द्वारा तीनों प्रवेश स्थानों नवगछिया स्टेशन, नवगछिया गौशाला और मक्खातकिया पर सख्त व्यवस्था की जाएगी। अनाधिकृत रूप से एक भी वाहन को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाजार में लगने वाले जाम की समस्या का निदान आम लोगों के सहयोग के बिना संभव नहीं है।

ऐसी स्थिति में जाम न लगे इसके लिए आम लोगों के साथ मिलकर भी काम करेंगे। इस क्रम में उनके साथ नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार, नवगछिया के थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।

नवगछिया से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट

Suggested News