बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राबड़ी-ऐश्वर्या मामले में नया मोड़, राजद विधायक के बयान पर ऐश्वर्या पर मामला दर्ज

राबड़ी-ऐश्वर्या मामले में नया मोड़, राजद विधायक के बयान पर ऐश्वर्या पर मामला दर्ज

PATNA  :लालू प्रसाद की बहू ऐश्वर्या और उनकी सास राबड़ी देवी के बीच चल रहे मामले में एक नया मोड़ आ गया है। राबड़ी देवी के बाद अब ऐश्वर्या राय के खिलाफ भी थाने में मामला दर्ज हो गया है। 

मंगलवार की देर रात राजद विधायक शक्ति सिंह यादव केबयान के बाद ऐश्वर्या के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। 

सचिवालय थाना प्रभारी के अनुसार विधायक शक्ति सिंह यादव द्वारा पहले लिखित आवेदन के आधार पर सनहा दर्ज किया गया था। जिसे उनके बयान के बाद एफआईआर में बदल दिया गया है।  

थाना प्रभारी ने बताया कि राजद विधायक ने खुद थाने आकर सनहा में दर्ज घटना को सत्य बताते हुए सारी चीजों की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने विधिवत ऐश्वर्या राय के खिलाफ आइपीसी की धारा 341, 323 , 504, 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज की। 

उन्होंने बताया कि दो दिन पहले रविवार की देर रात राबड़ी देवी की ओर से सचिवालय थाना और महिला थाने में बहू ऐश्वर्या के खिलाफ मारपीट व गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए शिकायत की गयी थी। पुलिस ने इसे तत्काल सनहा माना था। विधायकर की गवाही के बाद इसे एफआईआर में तब्दील किया गया है। जल्द ही पुलिस इस मामले में छानबीन करेगी.

बता दें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बहू व तेजप्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय ने रविवार को महिला थाने में एफआइआर दर्ज करायी थी। ऐश्वर्या ने आरोप लगाया था कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए ताना देते थे. कहते थे, बाप को बोलो दहेज नहीं दिये तो कम से कम एक महंगी गाड़ी तो देते दामाद को।

वहीं ननद मीसा भी पति को दहेज के लिए भड़काती थी। वह भी दहेज के लिए तरह-तरह की यातनाएं देती थी।  जून से ही मुझे खाना नहीं दिया जा रहा था। पिता किसी तरह खाना पहुंचाते थे।

वहीं 15 दिसंबर की शाम पांच बजे पिता के खिलाफ पटना विश्वविद्यालय में सटे अश्लील पोस्टर पर बात करने गयी तो सास, ननद और पति गंदी-गंदी गालियां देने लगे और कहने लगे कि तुम्हारे बाप ने एक भी पैसा नहीं दिया है। फिर बाल पकड़कर गिरा दिया और पीटने लगे।  


Suggested News