बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लॉकडाउन 2.0 का नया वर्जन आज से लागू, रेड जोन छोड़ बाकी जगहों पर मिलेगी छूट

लॉकडाउन 2.0 का नया वर्जन आज से लागू, रेड जोन छोड़ बाकी जगहों पर मिलेगी छूट

News4nation desk : लॉकडाउन 2.0 का नया वर्जन आज सोमवार से लागू हो रहा है। इसके तहत ग्रीन जोन यानी कोरोना संक्रमण से मुक्त जिलों को तो छूट मिलनी ही है। 

हालांकि रेड या ऑरेंज जोन में कितनी और कैसी छूट मिलेगी ये तय करने के अधिकार केंद्र ने राज्य सरकारों को दिए हैं। इस वजह से अलग-अलग राज्यों में अभी छूट की परिभाषा भी अलग तय हो रही है। कहीं छूट सिर्फ ग्रीन जोन तक सीमित है तो कहीं रेड जोन में भी छूट दी जा रही है। 

झारखंड में राज्य सरकार ने रेड जोन में आने वाले जिलों रांची और बोकारो में भी सिर्फ कन्टेनमेंट जोन को छोड़ बाकी जिले में छूट देने का फैसला किया है। राजधानी रांची में हिंदपीढ़ी के कन्टेनमेंट जोन को छोड़ बाकी जिले में छूट दी जाएगी।
 

हिंदपीढ़ी ही कन्टेनमेंट जोनबाकी रांची में मिलेगी छूट 

राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने कहा है कि लॉकडाउन की पाबंदियां रेड जोन में आने वाले जिलों में सिर्फ कन्टेनमेंट जोन में ही लागू होंगी। बाकी जिले में केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक जो छूट दी जानी है, वह दी जाएगी। 

रांची में हिंदपीढ़ी इलाका ही कंटेनमेंट जोन में हैं। इसलिए सिर्फ हिंदपीढ़ी इलाके में ही प्रतिबंध रहेगा। बाकी जिले में छूट मिलेगी। 

Suggested News