बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गूगल मैप में दिखने लगा नया बना श्रीकृष्ण सेतु, मुंगेर-खगड़िया जाने के लिए बताया सबसे बेहतर रास्ता, पहले नहीं था ऐसा

गूगल मैप में दिखने लगा नया बना श्रीकृष्ण सेतु, मुंगेर-खगड़िया जाने के लिए बताया सबसे बेहतर रास्ता, पहले नहीं था ऐसा

PATNA : बिहार में तीन दिन पहले मुंगेर और खगड़िया के बीच गंगा नदी पर बने श्रीकृष्ण सेतु को आवाजाही के लिए शुरू किया गया है। इससे दोनों जिलों के बीच 125 किलोमीटर की दूरी कम हो गई है। अब यह पुल गूगल मैप पर भी नजर आने लगा है। पुल के उद्घाटन के बाद गुगल ने अपने मैप में इस पुल को भी दिखाना शुरू कर दिया है। साथ इस रास्ते को मुंगेर या खगड़िया जाने के लिए सबसे बेहतर रास्ता बताया है।

मैप के अनुसार समय और दूरी

गूगल मैप के अनुसार बेगूसराय के रास्ते खगड़िया की दूरी 92 किलोमीटर है। वहीं समय 2.21 घंटे दर्शाया गया है। गूगल मैप ने भागलपुर के बजाय मुंगेर गंगा पुल से खगड़िया या फिर बेगूसराय जाने का रास्ता बेहतर बताया है। लखीसराय से मुंगेर गंगा पुल होते हुए खगड़िया की दूरी 77 किलोमीटर रह गई है। समय दो घंटे के करीब लगेंगे, जो अन्य सभी रूटों में सबसे बेहतर है।

सबसे पहले दिखेगा यह रास्ता

अबतक गूगल के जरिए इन दोनों स्थानों पर जाने का मार्ग बड़हिया, हथीदह के रास्ते बताया जा रहा था या फिर मुंगेर, भागलपुर, नवगछिया पुल होते हुए लोग खगड़िया तक पहुंचते थे। लखीसराय से बेगूसराय जाने के लिए बड़हिया, हथीदह का रास्ता तो लोगों के लिए ठीक था, पर खगड़िया जाना बेगूसराय के साथ ही भागलपुर के रास्ते भी कठिनाइयों भरा था। गूगल मैप के जरिए यदि हम बेगूसराय व खगड़िया जाने के मार्ग को तलाशते थे, तो दो मार्ग को दिखाया जाता था, जिसमें से एक भागलपुर और दूसरा बड़हिया, हथीदह के रास्ते होता था। गूगल ने अब भागलपुर का मार्ग डायरेक्ट दिखाना खत्म कर दिया है। 

सीएम ने किया उद्घाटन

11 जनवरी को सीएम नीतीश कुमार ने मुंगेर के गंगा नदी पर बने सड़क पुल का उद्घाटन किया। पूर्व से इसी पुल से रेल का परिचालन तो जारी था, लेकिन सड़क पुल के चालू नहीं होने से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लखीसराय से खगड़िया सवारी या निजी वाहनों से जाने वाले लोगों को काफी माथापच्ची करनी पड़ती थी। 

Suggested News