बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS : भोजपुर में नवनिर्वाचित मुखिया की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

BREAKING NEWS : भोजपुर में नवनिर्वाचित मुखिया की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

ARA : भोजपुर जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। इसी कड़ी में अपराधियों ने भोजपुर जिले में नवनिर्वाचित मुखिया की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक संजय सिंह चरपोखरी प्रखंड के बाबूबांध पंचायत के मुखिया थे। जो हाल ही में पंचायत चुनाव जीतकर मुखिया बने थे। 

बताया जा रहा है की अपराधी एम्बुलेंस में सवार होकर आए थे और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र के प्रीतमपुर गांव के पास की बताई जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीँ घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी है। 

बताते चलें की इन दिनों बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव चल रहा है। जिसमें कई जगहों पर चुनाव सम्पन्न हो चुके हैं। वहीँ आज सातवें चरण का चुनाव चल रहा है। इस बीच अब कई जगहों पर चुनावी रंजिश के मामले भी सामने आ रहे हैं। 

Suggested News