पटना के नजदीक दुल्हिन बाजार में एक विवाहिता को जलाकर मार देने की खबर से सनसनी फैल गयी। आरोप है कि रेणु कुमारी को उसके ससुरालवालों ने ही जलाकर मार डाला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, ससुरालवाले घर छोड़कर फरार बताये जा रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। रेणु की शादी हाल ही में हुई थी। रेणु के पिता का आरोप है कि ससुरालवालों ने उनकी बेटी की हत्या कर शव को गायब कर दिया था। बाद में उन्हें इसकी खबर मिली तो उन्होंने ससुरालवालों के खिलाफ दुल्हिन बाजार थाना में शिकायत दर्ज करायी। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस एक्शन में आयी और लाश की तलाश में जुट गयी।