बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में नवविवाहिता ने एसिड पीकर की ख़ुदकुशी, परिजनों ने दहेज़ के लिए प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

बेगूसराय में नवविवाहिता ने एसिड पीकर की ख़ुदकुशी, परिजनों ने दहेज़ के लिए प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

BEGUSARAI : बेगूसराय में पति से प्रताड़ित होकर पत्नी ने एसिड पीकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भारद्वाज नगर की है। मृतका अमित कुमार की पत्नी कोमल कुमारी बताई जाती है। घटना के संबंध में मृतका के पिता नंद किशोर राय ने बताया कि कोमल की शादी 29 अप्रैल 2021 को लखीसराय जिले के जैतपुर निवासी अमित कुमार के साथ हुई थी। शादी के अगले रोज  कोमल कोरोना पॉजिटिव हो गई थी। कोमल के ससुराल वालों के द्वारा सूचना मिली की आपकी पुत्री कोरोना पॉजिटिव हो गई है। 5 मई 2021 को ससुराल से अपने साथ ले आए थे। 


उन्होंने बताया की कई महीने तक ससुराल वालों के द्वारा कोई खोज खबर नहीं किया गया। फिर घर के सदस्यों के साथ कोमल अपने ससुराल पहुँची। लेकिन लड़का पक्ष  के परिजनों के द्वारा इसे रखने से इंकार कर दिया गया। कोमल को ससुराल में रखने को लेकर लगातार प्रयास जारी रहा। लेकिन उसके ससुराल के लोग कोमल को रखने से लगातार इंकार करते रहे। इस बात को लेकर कोमल हमेशा तनाव में रहती थी। कई बार कोमल के पति को समझाने का भी प्रयास किया गया। लेकिन असर बेअसर रहा। परिजनो ने आरोप लगाते हुए कहा कि लड़का पक्ष की तरफ से फोन पर कोमल को प्रताड़ित भी किया जाता था। परिजनों ने यह भी बताया कि 7 जुलाई 2022 को भी कोमल ने अपने पति अमित से मोबाइल पर बात किया था। बातचीत के दौरान मोबाइल पर ही दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी से नाराज होकर कोमल ने एसिड पी लिया। 

आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान शनिवार को कोमल की मौत हो गई। लड़की के पिता नंद किशोर राय ने आरोप लगाते हुए कहा कि दामाद अमित के द्वारा चार चक्का गाड़ी का डिमांड भी किया जाता था। उन्होंने बताया कि तिलक में 8 लाख नगद 10 भर जेवर और कई कीमती सामान उसको दिए थे। इसके बावजूद भी लड़का के द्वारा लड़की को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। पति के प्रताड़ना से तंग होकर कोमल ने आत्महत्या कर लिया। घटना की सुचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बेगूसराय से कृष्ण बल्लभ नारायण की रिपोर्ट 

Suggested News