बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेजहत्या का लगाया आरोप

बांका में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेजहत्या का लगाया आरोप

BANKA: बांका थाना क्षेत्र के खेमीचक बीडी अकादमी के समीप टोला में एक विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान मनीषा देवी के रुप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर दारोगा शैलेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है।

वहीं मनीषा के मौत को लेकर मायके पक्ष के लोगों ने दहेजहत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता खंजरपुर गांव निवासी पंकज मंडल एवं बहनोई राहुल कुमार ने बताया कि लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व मनीषा की शादी खेमीचक गांव के नीतीश मंडल से हुई थी। शादी के बाद से नीतीश एवं उसके परिवार के अन्य सदस्य दहेज के खातिर मनीषा को प्रताड़ित कर रहा था। दो दिन पूर्व भी मनीषा के साथ मारपीट कर मायके से 50 हजार रुपया लाने का दबाव बना रहा था। जिसको लेकर मनीषा ने सारी घटना की जानकारी मोबाइल पर दी थी। 

परिजनों ने बताया कि, गुरुवार की सुबह जानकारी मिली की मनीषा की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे तो मुंह से झाग निकल रहा था। जिससे आशंका है कि पति एवं ससुराल पक्ष के लोगों ने साजिश के तहत जहलीला पदार्थ खिलाकर हत्या कर दिया है। 

मृतका के पिता पंकज मंडल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम होने के बाद थाना में घटना को लेकर लिखित आवेदन दिया जायेगा। थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया है। स्वजन के बयान पर केस दर्ज करने की प्रक्रिया की जायेगी।

Suggested News