नालंदा में दहेज़ के लिए ससुरालवालों ने की नवविवाहिता की हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

नालंदा में दहेज़ के लिए ससुरालवालों ने की नवविवाहिता की हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

NALANDA : जिले के करायपरसुराय थाना क्षेत्र के बरगीबीघा गांव में दहेज के खातिर नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना घटी है। मृतका चंदन कुमार की 20 वर्षीय पत्नी कंचन कुमारी बताई जा रही है। 

करायपरसुराय थाना क्षेत्र के विनसा सलेमपुर गांव निवासी मृतका के भाई मंटू कुमार ने बताया कि 6 महीना पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के समय क्षमता अनुसार उपहार दिया गया था। इसके बाद भी दहेज के लिए उसे अक्सर प्रताड़ित किया जाता था। इसी खुन्नस में गला घोट कर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर रूप देने के लिए शव को ग्रिल से फंदा बनाकर टांग दिया गया। 

गांव के लोगों ने ही उन्हें घटना की जानकारी दी। घर गांव पहुंचने पर घर के सभी सदस्य गांव छोड़कर फरार हो गए थे। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि घर के आंगन में रस्सी के सहारे ग्रिल से लटका शव बरामद किया गया है। घर के सभी लोग फरार है। प्रथम दृष्टिया हत्या का मामला सामने आ रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीँ मामले की जांच चल रही है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Find Us on Facebook

Trending News