बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व केंद्रीय मंत्री मतंग सिंह के निधन की खबर, सारदा घोटाले में भी आया था नाम

पूर्व केंद्रीय मंत्री मतंग सिंह के निधन की खबर, सारदा घोटाले में भी आया था नाम

Patna Desk: पूर्व केंद्रीय मंत्री व देश में एक बड़े मीडिया समूह का संचालन कर चुके मतंग सिंह के निधन की सूचना है। मिली जानकारी के अनुसार वे मतंग सिंह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। मतंग सिंह असम से सांसद रह चुके थे और कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री पद भी संभाल चुके थे। 

बहुचर्चित सारदा घोटाले में भी उनका नाम आया था और सीबीआइ द्वारा उनको गिरफ्तार किया गया था। मतंग सिंह का उनकी पत्रकार पत्नी से लंबा विवाद चला था और वह कई तरह के कानूनी लफड़ों में भी फंसे थे। 

वे 1992 में असम से राज्यसभा के लिए चुने गए थे और 1994 से 1998 तक संसदीय मामलों में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया था।


Suggested News