बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उप्र को बिहार से जोड़ने वाली NH-31की खस्ता हाल पर आर-पार, समाजसेवी दुर्गविजय सिंह जलान ने 5 दिसंबर तक मरम्मति नहीं होने पर आत्मदाह का किया ऐलान

उप्र को बिहार से जोड़ने वाली NH-31की खस्ता हाल पर आर-पार, समाजसेवी दुर्गविजय सिंह जलान ने 5 दिसंबर तक मरम्मति नहीं होने पर आत्मदाह का किया ऐलान

छपरा: उत्तर प्रदेश को बिहार से जोड़ने वाली एन एच 31 व जयप्रभा सेतु को जाने वाली सड़क गड्ढे में तब्दील हो चुकी है ।जिसके कारण आए दिन जाम व दुर्घटना हो रही है। प्रशासन को इसकी पूरी जानकारी है बावजूद इसके मरम्मति का काम नहीं किया जा रहा।

जयप्रभा सेतु सड़क व एन एच 31 की मरम्मत हेतु कई बार आन्दोलन भी हुए पर नतीजा ढ़ाक के तीन पात रहा।हर बार आश्वासन की घुट्टी पिला कर सबको शांत कराया गया।इसी क्रम में सोमवार को बलिया के बैरिया क्षेत्र के समाजसेवी सह भाजपा नेता दुर्गविजय सिंह जलान ने सड़क व सेतु के मरम्मत न होने से क्षुब्ध होकर आत्मदाह करने का ऐलान कर दिया है।

 इसी क्रम में उन्होंने एन एच 31 की रफ़्तार रोक दी। प्रशासन का जब कोई बस नहीं चला तो तानाशाही पर उतर गई।इसके बाद जैसे ही मामला बलिया डीएम हरि प्रसाद साही के संज्ञान में पहुंचा उन्होंने संभालते हुए बैरिया एसडीम के द्वारा लिखित आश्वासन दिलावाया कि दस दिन के भीतर जयप्रभा सेतु व एन एच 31का मरम्मत करा दिया जाएगा।

प्रशासन द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद मामला शांत हुआ। दुर्गविजय सिंह जलान ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पांच दिसंबर तक सड़क व सेतु मरम्मती का कार्य पूर्ण नहीं किया गया तो 6 तारीख को स्थानीय लोगों के सामने जयप्रभा सेतु पर आत्मदाह कर लूंगा ।इस ऐलान के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। दुर्गविजय सिंह जलान के आत्मदाह के ऐलान के बाद क्षेत्र में चहुंओर चर्चा हो रही है ।स्थानीय लोगों की मानें तो अब लग रहा है कि कि जो सड़कों की खराब स्थिति है उसमें सुधार हो सकेगा।

छपरा से संजय कुमार पांडेय की रिपोर्ट

Suggested News