बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कटिहार पहुंची एनआईए की टीम, कई मामलों पर पुलिसकर्मियों से ली जानकारी

कटिहार पहुंची एनआईए की टीम, कई मामलों पर पुलिसकर्मियों से ली जानकारी

KATIHAR : कटिहार में बारसोई थाना में पहुंचकर पुलिस पदाधिकारियों से कुछ मामले पर एनआईए के टीम द्वारा जानकारी जुटाने की बात सामने आ रही है। हालाँकि अभीतक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है। सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है। 

चर्चा यह है की हाल के दिनों में देश के कई कोने में हुए उपद्रव का तार बारसोई से जुड़ सकता है। एक चर्चा यह भी है की हाल के दिनों में आजमनगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म को सांप्रदायिकता के रंग दिए जाने की कोशिश हो रहा था। 

उससे जुड़ कर भी एनआईए टीम जांच करने की खबर है। हालांकि आधिकारिक रूप से कोई भी इस मामले पर कुछ कहने के लिए तैयार नहीं है। लेकिन टीम के आने से प्रशासनिक महकमें में हलचल तेज हो गयी है। 

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट 

Suggested News