बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सड़क पर मवेशी पकड़ने गए निगम कर्मियों पर दबंगों ने बोला हमला, आधे दर्जन जख्मी

सड़क पर मवेशी पकड़ने गए निगम कर्मियों पर दबंगों ने बोला हमला, आधे दर्जन जख्मी

पटना। जिला प्रशासन और नगर आयुक्त के निर्देश पर सड़कों पर घूम रहे मवेशियों को पकड़कर गौशाला पहुंचाने की नगर निगम अंचलों कर्मचारियों का प्रयास पाटलिपुत्र अंचल में सोमवार को कहर बनकर टूटा। लाठी-डंडे से लैश करीब 4 दर्जन लोगों ने नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते पर हमला बोल दिया। जिसमें निगम के करीब आधे दर्जन कर्मचारी जख्मी हुए हैं। हमला बोलने वाले लोगों की पहचान में इलाके की पुलिस और अंचल में निगम के कर्मचारी जुटे हुए हैं।

डीएम के निर्देश पर सक्रिय हुआ था निगम-

कोरोना महामारी से जूझ रहे शहर में आम दिनचर्या पटरी पर लाने और लोगों के कारोबार को सुचारू रूप से संचालित करवाने की मंशा से जिला प्रशासन ने वाहनों से यातायात को हरी झंडी दी थी। इसके तहत कुछ सतर्कता बरतते हुए अपनी नौकरी-पेशे पर पहुंचने और कारोबार को चलाने की अनुमति दी गई है। इसीक्रम में शहर की सड़कों पर अचानक सैकड़ों की संख्या में वाहनों का यातायात शुरू हो गया है। यातायात सुगम हो, इसके लिए डीएम ने सड़कों को दिनरात सक्रिय मवेशियों से मुक्त कराने का निर्देश दिया था। जिसके अनुपालन में निगम के अलग-अलग अंचलों में मुहिम चलाया जा रहा है।

पुनाईचक में दिया घटना को अंजाम-

सड़कों से मवेशियों को पकड़कर गौशाला पहुंचाने के प्रयास में पाटलिपुत्र अंचल के अतिक्रमण दस्ता और टास्क फोर्स के कर्मचारियों को उपद्रवियों के कोप का भाजन बनना पड़ा। निगम कर्मचारियों ने दो मवेशियों को पकड़कर वाहन में चढ़ाया। इसीबीच इलाके से करीब 4 दर्जन लोग हाथों में लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने निगम के मवेशी वाहन और उसपर सवार चालक समेत दूसरे कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। हमले में वाहन का चालक और दूसरे करीब आधे दर्जन कर्मचारी जख्मी हो गए। घटना की जानकारी जब निगम अधिकारियों को मिली तो उन्होंने तुरंत घटनास्थल का जायजा लिया और हमलावरों को चिन्हित करने का निर्देश दिया।

केस दर्ज करने की तैयारी-

पशुपालकों के द्वारा किए गए इस हमले के बाद नगर निगम ने इलाके की शास्त्रीनगर थाने के साथ आरोपियों को पहचाने का काम शुरू कर दिया है। निगम कर्मचारी ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश के अनुसार आरोपियों की पहचान करके थाने में केस दर्ज करने के लिए आवेदन दिया जाएगा। 




Suggested News