बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ निगम कर्मियों का फूटा गुस्सा, काम का किया बहिष्कार

पटना में कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ निगम कर्मियों का फूटा गुस्सा, काम का किया बहिष्कार

PATNA : पटना नगर निगम बांकीपुर अंचल के कर्मियों का आज गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने काम का बहिष्कार कर दिया. कर्मियों ने काम का कार्य कार्यालय और वार्ड सभी जगह पर किया है. बताया जा रहा है की काम का बहिष्कार कार्यपालक पदाधिकारी के अड़ियल रवैया और समस्या नहीं सुने जाने के खिलाफ किया गया है. 

वहीँ निगमकर्मियों ने मास्क, ग्लब्स, सैनेटाईजर नहीं मिलने, कर्मियों को वार्ड पार्षद द्वारा गाली गलौज किए जाने पर रोष व्यक्त करने के लिए बांकीपुर अँचल कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया. 

जिसके बाद कार्यपालक पदाधिकारी ने पटना नगर निगम कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के प्रतिनिधि मंडल को बुलाया. 

उनके साथ उन्होंने वार्ता की और पन्द्रह दिनों के अंदर सुधार करने का आश्वासन दिया है. 

पटना से अनिल कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News