बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में जाल को फाड़कर भाग निकला नौ फीट लंबा मगरमच्छ, लोगों में मचा हड़कंप

भागलपुर में जाल को फाड़कर भाग निकला नौ फीट लंबा मगरमच्छ, लोगों में मचा हड़कंप

BHAGALPUR : जिले के सुल्तानगंज में एक बार फिर मगरमच्छ चर्चा में है। श्रावणी मेला 2022 के दौरान लोगों ने अजगैवीनाथ मंदिर के पास ही गंगा घाट पर एक मगरमच्छ को घूमते पाया था। जिसके बाद श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया और लोगों से ये अपील की गयी कि वो चिन्हित एरिया में स्नान व तैराकी से परहेज करें। कुछ दिनों तक मगरमच्छ लगातार वहां दिखा। लेकिन वन विभाग के पकड़ में नहीं आया। 


इस दौरान मगरमच्छ ने एक व्यक्ति को शिकार बनाने की भी कोशिश की। अब अचानक मगरमच्छ जाल में तो फंसा। लेकिन कुछ देर बाद हो जाल फाड़कर भाग निकला। 

जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व पंसस मो सलामउद्दीन ने बताया कि देर शाम एक मगरमच्छ लगभग आठ से नौ फीट का जाल मे फंस गया। जिसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी गयी। भागलपुर से वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। लेकिन तबतक मगरमच्छ जाल काटकर निकल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, गुरुवार को फिर एक बार मगरमच्छ को देखा गया है। 

जानकारी मिलने के बाद भागलपुर और मुंगेर से वन विभाग की टीम रवाना हुई है। अब लोगों के बीच फिर से वो खौफ है। बुधवार को जब मगरमच्छ के जाल में फंसने की बात पता चली तो लोगों की भीड़ जमा हो गयी। लोगों ने मगरमच्छ को जाल में उलझते हुए भी देखा। इसकी तस्वीर भी कई लोगों ने अपने फोन में कैद किया और वीडियो बनाया। लेकिन मगरमच्छ की ताकत के आगे जाल अधिक देर तक टिक नहीं सका। वह थोड़ी देर बाद ही जाल काटकर निकल गया। 

भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट 

Suggested News