बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ेगी निर्भया की मां! टिकट देने को तैयार कई पार्टियां

दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ेगी निर्भया की मां! टिकट देने को तैयार कई पार्टियां

खबर है कि निर्भया के दरिंदों को मौत के तख्ते तक पहुंचाने की जंग लड़ने वाली उसकी मां पर अब राजनैतिक पार्टियां दांव लगाना चाहती हैं। दिल्ली विधानसभा चुनावों में निर्भया की मां को टिकट देकर मैदान में उतारने की योजना बनाई जा रही है। बताया जा रहा है कि बीजेपी और आम आदमी पार्टी निर्भया की मां को टिकट देने को तैयार हैं। अब सबकुछ निर्भया के मां के उपर निर्भर है।

हालांकि निर्भया की मां ने कहा है कि उसका पहला मकसद अपनी बेटी के दरिंदों को फांसी के तख्ते पर झूलते हुए देखना है। उसके बाद अगर कोई चुनाव लड़ने की बात आएगी तो देखा जाएगा।

सभी राजनैतिक पार्टियों को लग रहा है कि निर्भया की मां इस विधानसभा चुनाव में एक जिताऊ प्रत्याशी साबित हो सकती हैं। इसलिए अंदरूनी तौर पर राजनैतिक पार्टियां इस मौके को भुनाना चाहती हैं। राजनैतिक पार्टियां अभी खुलकर इस पर नहीं बोल रही हैं।
 
 बीजेपी और आम आदमी पार्टी खासकर निर्भया के मां पर डोरे डाल रही है। उनको लगता है कि निर्भया को मां को टिकट देने से उन्हें चुनाव में फैयदा होगा। वो जिताउ उम्मीदवार साबित होंगी और पार्टी के पक्ष में भी माहौल बनेगा। 

निर्भया की मां ने किया इनकार
 
 दूसरी तरफ निर्भया की मां ने कहा है कि हमारा सिर्फ एक ही मकसद है कि निर्भया के दोषियों को फांसी के फंदे पर लटकते हुए देखूं। इसके अलावा इस वक्त हमारे पास और कोई दूसरी बात जेहन में ही नहीं है। चुनाव लड़ने लड़ाने को लेकर तो कोई बात कहीं चली नहीं है। उन्होंने कहा है कि ऐसा कोई ऑफर आएगा तो देखा जाएगा।


Suggested News