बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी की चेतावनी, दिखाए हुए सपने अगर पूरे नहीं किए तो जनता उनकी पिटाई भी करती है

केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी की चेतावनी, दिखाए हुए सपने अगर पूरे नहीं किए तो जनता उनकी पिटाई भी करती है

न्यूज़4NATION Desk:  केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गड़करी ने चुनाव से पहले एकबार फिर से अपनी ही सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सपने दिखाने वाले नेता जनता को अच्छे लगते हैं। जो लोग सपने दिखाते हैं अगर वो पूरी नहीं करते तो जनता उनकी पिटाई भी करती है।

वे रविवार को ट्रांसपोर्टर रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होनें मंच से ही कहा कि जनता को वही सपना दिखाओ जो पूरी हो सके। मैं सपना सपना दिखाने वालों मे से नहीं हूं। मैं जो बोलता हूं वो 100 फीसदी डंके की चोट पर पूरी होती है। केंद्रीय मंत्री आज के नेताओं द्वारा भोली-भाली जनता को दिखाए जाने वाले सुनहरे सपनों पर कटाक्ष कर रहे थे।

केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी अपनी वाकपटूता के लिए जाने जाते हैं। वे पहले भी कई मंचों से अपनी ही सरकार की नीतियों पर सवाल खड़ा कर चुके हैं। आज का बयान भी कुछ उसी परिप्रेक्ष्य से जोड़कर देखा जा रहा है। 

Suggested News