बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंबई महानगरपालिका चुनाव में शिव सेना (उद्धव गुट) के प्रचार करेंगे नीतीश और तेजस्वी, बिहारी लोगों के बीच लोकप्रियता का उठाएंगे फायदा

मुंबई महानगरपालिका चुनाव में शिव सेना (उद्धव गुट) के प्रचार करेंगे नीतीश और तेजस्वी, बिहारी लोगों के बीच लोकप्रियता का उठाएंगे फायदा

PATNA : बिहार दौरे पर पहली बार आए शिव सेना (उद्धव गुट) की युवा शाखा के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से मुलाकात की। जहां राजनीति के अलग अलग बिंदूओं को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान आदित्य ठाकरे ने जहां तेजस्वी यादव को महाराष्ट्र आने का न्यौता दिया तो वहीं मीडिया कर्मियों से बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि महाराष्ट्र में महानगरपालिका के चुनाव में भी हम सभी वहां जाएंगे। 

तेजस्वी यादव का मुंबई महानगरपालिका चुनाव में जाने की घोषण कई मायने में शिवसेना उद्धव गुट के लिए फायदे वाला होगा।  मुंबई में बड़ी संख्या में बिहार के लोग रहते हैं। जो चुनाव में बड़ी भूमिका निभा सकते है। ऐसे में महानगरपालिका चुनाव में उद्धव गुट को फिर से जीतने के लिए बिहारियों के वोट जरूरी हैं। जिसमें तेजस्वी और नीतीश कुमार बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। बता दें कि अभी मुंबई महानगरपालिका पर शिव सेना (उद्धव गुट) का कब्जा है और आगामी चुनाव में बिहारी मतदाताओं पर उसकी नजर है।

 आदित्य ठाकरे ने बिहारियों पर हमला करनेवाले भाजपा के साथ

चाचा राज ठाकरे के संगठन द्वारा बिहारियों पर हमले से जुड़े सवाल पर आदित्य ठाकरे ने कहा कि बिहारियों पर हमला करने वाले आज भाजपा के साथ हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में बिहारियों को काफी सम्मान दिया जाता रहा है। एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि कोविड काल के बाद नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से मुलाकात नहीं कर सके। सभी युवा को चुनाव से अलग भी बात करनी चाहिए। हम दोनों परिवार के बीच कभी भी कटुता नहीं रही है। महाराष्ट्र के टूरिज्म को लेकर भी सभी को आना चाहिए।

भाजपा पर किया हमला

अपने  पटना दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पत्रकारों के सवालों पर आदित्य ठाकरे ने विपक्षी एकता पर जोर देते हुए कहा कि अभी लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से आज अलग-अलग विषयों पर चर्चा हुई है। देश में जो भी युवा महंगाई, रोजगार और संविधान के लिए काम करना चाहते हैं अगर वे आपस में बातचीत करते रहें तो देश में कुछ अच्छा कर सकेंगे। 

हम सभी युवा नेता मजबूती के साथ मिल बैठकर विपक्षी एकता को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। शिवसेना हमेशा युवाओं की भलाई के लिए लड़ने का काम करती है। युवाओं के मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए। भाजपा हमेशा जोड़-तोड़ की राजनीति करती रही है। तेजस्वी यादव जल्द ही महाराष्ट्र के दौरे पर आएंगे।


Suggested News