बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म,इन 27 एजेंडो पर लगी मुहर..जानिए आपके लिए क्या है खास...

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म,इन 27 एजेंडो पर लगी मुहर..जानिए आपके लिए क्या है खास...

PATNA: नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। कैबिनेट  मीटिंग में 27 एजेंडों पर मुहर लगी है।।बिहार  सरकार अब आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों को देगी ई- रिक्शा। राज्सय सरकार सब्सिडी के तौर पर 70 हजार रुपये प्रति परिवार देगी ।हर पंचायत में 5-5 परिवारो को मिलेगा रिक्शा।इस पर कुल 300 करोड़ की राशि का खर्च आएगा। आज बिहार कैबिनेट ने इस पर मुहर लगा दी है।

बिहार कैबिनेट का यह भी फैसला हुआ है कि  गाड़ियों का च्वाईस नंबर लेने पर एक लाख रू लगेगा। ई टेंडरिंग के जरिये मिलेगा गाड़ियों का मनमाफिक नम्बर। ई टेंडरिंग पर कैबिनेट की मुहर लग गई है।गाड़ियों का 0001,0003,0005 जैसे नम्बर के लिए देना होगा 1 लाख रुपये।

नीतीश कैबिनेट ने बाढ़ राहत के लिए 600 करोड़ रू जारी किया है। राशि खर्च करने पर मंजूरी दी गई है।

बिहार सरकार ने  फ्लैट रजिस्ट्रेशन में बड़ा संशोधन किया है। बिहार कैबिनेट ने  अब रेरा रजिस्ट्रेशन जरूरी नही पर सहमति दे दी है। इसके लिए 30 अगस्त 2018 तक का डेड लाईन दिया गया है।अगर इसके पहले के अपार्टमेंट के फ्लैट रजिस्ट्रेशन कराया गया हो तो उसमें रेरा रजिस्ट्रेशन जरूरी नही है।नीतीश कैबिनेट ने इस पर मुहर लगाई है। अपार्टमेंट का किसी एक फ्लैट या इकाई रजिस्ट्री हो चुकी हो उस अपार्टमेंट को इसका लाभ मिलेगा। इसको लेकर बिहार रजिस्ट्रेशन एक्ट 2008 में संसोधन किया गया है।अब बिहार रजिस्ट्रेशन एक्ट 2019 का गठन की मंजूरी दी गई है।

 कोर्ट में ग्रुप डी वाले सरकारी सेवको को बढ़ा वर्दी भत्ता।अब बिहार सरकार ने सीधे वर्दी भत्ता को दोगुणा कर दिया है। पहले जां 5 हजार रु मिलता था उसे बढ़ाकर 10 हजार रू0 रुपये सालाना

 किया गया है।वर्दी भत्ता संसोधन पर कैबिनेट की हरी झंडी मिली है।

पथनिर्माण के हाजीपुर सहायक अभियन्ता अमलेश्वर सिंह सेवा से बर्खास्त>आय से अधिक सम्पति मामले में बर्खास्त किया गया है जिस पर कैबिनेट की मुहर लगी है।कृषि विभाग के लिपिक सह कम्प्यूटर ओपरेटर एवं भंडार पाल का पदनाम बदला। अब सभी एलडीसी कहलायेंगे ,जिस पर कैबिनेट की मुहर लग गई है।

भवन निर्माण पटना के सहायक अभियंता सेवा से बर्खास्त.बर्खास्तगी पर कैबिनेट की मुहर लगी है।पुलिस आधुनिकीकरण के लिए 8.73 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

Suggested News