बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 21 एजेंडों पर लगी मुहर

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 21 एजेंडों पर लगी मुहर

PATNA : आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। जिसमें ,21 महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगी है। इसमें बिहार कैबिनेट ने मद्य निषेध नियमावली-2021 की स्वीकृति दी है। वहीँ बिहार में वर्ष 2022 के लिए सरकारी कार्यालयों में अवकाश की स्वीकृति दी गयी है। बैठक में सब-जज संगीता रानी को अनिवार्य सेवानिवृत्त दी गयी है। साथ ही बिहार कारा एक्स रे टेक्नीशियन नियमावली-2021 को भी स्वीकृति दी गयी है।

इसके साथ ही राज्य के स्कूलों में शिक्षा विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की राशि डीबीटी के माध्यम से वितरित करने का फैसला किया गया है। इसमें 75 फीसदी उपस्थिति की अनिवार्यता को एक बार फिर शिथिल किया गया है। वही बिहार राज्य हस्तकरघा एवं हस्तशिल्प निगम और बिहार राज्य औषधि एवं रसायन विकास निगम के कर्मियों के लिए सतहत्तर पांच लाख छब्बीस हज़ार रूपये स्वीकृत किये गए हैं। उधर बैठक में एक जुलाई से बढे हुए महंगाई भत्ते को अक्तूबर में भुगतान करने की स्वीकृति दी गयी है। 

8386 शारीरिक शिक्षा स्वास्थ्य अनुदेशक की होगी बहाली। 8386 प्राइमरी स्कूलों में एक एक शारीरिक शिक्षा स्वास्थ्य अनुदेशक की बहाली होगी जिसे 8 हजार रु मानदेय दिया जाएगा।सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को लाभकारी योजनाओं के लिए 75 फीसदी उपस्थिति को किया गया खत्म। बिहार सरकार ने कोरोना संकट को लेकर लिया फैसला

विवेकानंद की रिपोर्ट


Suggested News