बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिग ब्रेकिंगः नीतीश कैबिनेट की बैठक... लिये गए कई महत्वपूर्ण फैसले, जानें....

बिग ब्रेकिंगः नीतीश कैबिनेट की बैठक... लिये गए कई महत्वपूर्ण फैसले, जानें....

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। सीएम नीतीश की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगी है। 

बिहार कैबिनेट में 18 एजेंडों पर मुहर लगी है।बालू घाट बंदोबस्त अवधि में विस्तार किया गया है। 31 मार्च 2022 तक के लिए विस्तारित किया गया है।नवादा, अरवल, बांका, बेतिया में विस्तार किया गया है।मधेपुरा, किशनगंज, बैशाली में बंदोबस्ती किया गया है। 

बिहार के 8 जिला पटना, भोजपुर, रोहतास, सारण, औरंगाबाद, गया, जमुई और लखीसराय में बालू घाटों की बन्दोबस्ती छोड़ चुके एजेंसियों की जगह पर राज्य खनन निगम जारी करेगा नया टेंडर।पटना के आसपास शहर दानापुर, खगौल और फुलवारी शरीफ शहरी क्षेत्रों में डीजल ऑटो परिचालन को इजाजत,  31 मार्च 2022 तक सड़कों से हटेंगे डीजल ऑटो। बिहार कैबिनेट ने लिया निर्णय।

बिहार पुलिस अकादमी राजगीर में 4000 सिपाहियों के रहने के लिये बनेगा बैरक। 154 करोड़ रुपए होंगे खर्च, राशि पर प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी है।

Suggested News