बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश कैबिनेट ने मंत्रियों के PA-PS के भत्ता में कर दी दोगुणी वृद्धि...जानिए अब सालाना कितनी राशि मिलेगी

नीतीश कैबिनेट ने मंत्रियों के PA-PS के भत्ता में कर दी दोगुणी वृद्धि...जानिए अब सालाना कितनी राशि मिलेगी

PATNA: नीतीश कैबिनेट ने मंत्रियों के पीए के लिए सालाना भत्ता में वृद्धि कर दी है।इस संबंध में बिहार कैबिनेट ने मुहर लगा दी है।अब मंत्री के साथ रहने वाले PA और PS  को 3 लाख रुपये का सालाना यात्रा भत्ता देय होगा।यह लाभ सरकारी पीए और पीएस को मिलेगा।बता दें कि पहले मंत्री के पीए को डेढ़ लाख रू सलाना यात्रा भत्ता मिलता था।लेकिन अब राज्य सरकार ने सीधे दूनी राशि कर दी है।

बिहार कैबिनेट ने इस बार बड़ा फैसला लिया है।वैसे तो बैठक में कुल 16 एजेंड़ों पर मुहर लगी है।लेकिन इसमें सबसे अहम है अगर आप घूसखोर सरकारी कर्मियों को गिरफ्तार करवाते हैं तो आपको इनाम दिया जाएगा।बिहार कैबिनेट ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने को लेकर बड़ी पहल की है।अगर आप किसी घूसखोर सरकारी मुलाजिम को पकड़वाते हैं तो आपको एक हजार रू से लेकर 50 हजार रू तक राशि इनाम में दी जाएगी।इसके साथ हीं आपका नाम-पता गुप्त रखा जाएगा।

बिहार सरकार ने इसके लिए पुरस्कार कोष का गठन किया है।इसी कोष की राशि से पुरस्कार दिया जाएगा।इसके अलावे कोर्ट तक आने-जाने का खर्च भी राज्य सरकार हीं देगी।ट्रेन का भाड़ा से लेकर आने जाने के दौरान 2 सौ रुपये खाने पीने के लिए भी देंगी.

इसके अलावे पटना मेट्रो के लिए अतिरिक्त188 पद सृजित किए गए हैं।पद सृजन पर कैबिनेट की मुहर लग गई है। बिहार के 147 नवसृजित विद्यालय के लिए 98 करोड़ रुपए रिलीज किए गए हैं। इस राशि से आधारभूत संरचना का निर्माण होगा। हर स्कूल में दो-दो शौचालय और एक चापाकल लगेगा. कुल 191 करोड़ रुपये की मिली है प्रशासनिक स्वीकृति मिली है।

वहीं ग्रामीण कार्य विभाग के 13 सहायक अभियंता की नौकरी पक्की हो गई है। स्थायी नियुक्ति पर बिहार कैबिनेट की मुहर लगी है.बिहार कैबिनेट ने इसके अलावे आरडब्लूडी के अधीक्षण अभियंता ओम प्रकाश मांझी को बर्खास्त करने का फैसला लिया है। 



Suggested News