बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश-चिराग विवाद पर बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने झाड़ लिया पल्ला, बोले-हम भाजपा के अध्यक्ष हैं.......

नीतीश-चिराग विवाद पर बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने झाड़ लिया पल्ला, बोले-हम भाजपा के अध्यक्ष हैं.......

PATNA : बिहार की सत्ताधारी पार्टी JDU और सहयोगी लोजपा नेताओ के बीच जंग जारी है। दोनों तरफ से एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। चिराग पासवान खुलकर नीतीश कुमार पर अटैक पर अटैक किए जा रहे हैं। जवाब जदयू की तरफ से भी दिया जा रहा है। जेडीयू और लोजपा की लड़ाई में बीजेपी पूरी तरीके से मौन है।नीतीश और चिराग की लड़ाई के सवाल पर बीजेपी नेता चुप रहने में अपनी भलाई समझ रहे। फिलहार बीजेपी जदयू और लोजपा के बीच छिड़ी इस जंग पर कुछ बोलने से परहेज कर रही है। 

आज बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल से जब पूछा गया कि बीजेपी क्यों नहीं दोनों दल के बीच समझौता करा रही?  मीडिया द्वारा पूछे गए इस सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि वह बीजेपी के अध्यक्ष हैं ना कि जेडीयू और लोजपा के। इसके आगे इस विवाद पर BJP अध्यक्ष ने बोलने से पल्ला झाड़ लिया।

बता दें पिछले कुछ दिनों से जदयू और लोजपा के बीच लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान सीएम नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर हैं। 

लोजपा की ओर से जदयू नेताओं पर पीएम मोदी का अपमान किये जाने का आरोप लगाया गया है। वहीं चिराग ने बिहार विधान सभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की बात भी कई बार कह चुके है। जदयू की ओर से भी लोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पर तीखे हमले किये गये है। पिछले दिनों जदयू के वरिष्ठ नेता व बिहार सरकार के उर्जा मंत्री विजेन्द्र यादव ने तो यहां तक कह डाला था कि चिराग राजनीति में अभी बच्चे है।वहीं सांसद ललन सिंह ने चिराग को कालिदास की संज्ञा दे दी है. 

Suggested News