बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

RCP के कट साइज़ को आये हैं PK : नीतीश को किसी पर भरोसा नहीं - उदय नारायण चौधरी

RCP के कट साइज़ को आये हैं PK : नीतीश को किसी पर भरोसा नहीं - उदय नारायण चौधरी

PATNA : नीतीश कुमार को सहयोगी नेताओं पर बिल्कुल भरोसा नहीं है। वे नेता की बजाय टेक्नोक्रेट पर ज्यादा यकीन करते हैं। यह आरोप है बिहार विधानसभा के पूर्व स्पीकर और लोकतांत्रिक जनता दल के नेता उदय नारायण चौधरी का।

नीतीश को किसी पर विश्वास नहीं

उदय नारायण चौधरी एक समय नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद नेता थे। अब ने नीतीश के खिलाफ हैं। उदय नारायण चौधरी बहुत नजदीक से नीतीश कुमार को जानते हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि नीतीश कुमार को किसी पर भरोसा नहीं है। उन्हें अपनी पार्टी के विधायकों और नेताओं पर भरोसा नहीं है। वे टेक्नोक्रेट पर कुछ ज्यादा ही यकीन करते हैं। इस लिए हाल में प्रशांत किशोर को जदयू में लाया गया है। उदयनारायण चौधरी के मुताबिक, आरसीपी सिंह के कद को छोटा करने के लिए ही प्रशांत किशोर को जदयू में लाया गया है।

मदद करने वाले शरद यादव को नीतीश ने किया परेशान

उदय नारायण चौधरी ने आरोप लगाया है कि नीतीश कुमार ने शरद यादव को परेशान करने के लिए क्या-क्या नहीं किया। राज्यसभा की सदस्यता रद्द कराने, आवास खाली कराने के लिए नीतीश कुमार ने सभी तिकड़म किये। नीतीश कुमार किसी का उपकार भी नहीं मानते। शरद यादव ने ही शुरुआती दौर में नीतीश कुमार को राजनीति में आगे बढ़ाया था। नीतीश ने इस उपकार को भूला कर शरद यादव के साथ बुरा सलूक किया।

Suggested News