बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश सरकार ने OBC आयोग के बाद 22 सदस्यीय बाल श्रमिक आयोग का किया गठन, RJD-JDU नेताओं को मिली जगह, देखें लिस्ट

नीतीश सरकार ने OBC आयोग के बाद 22 सदस्यीय बाल श्रमिक आयोग का किया गठन, RJD-JDU नेताओं को मिली जगह, देखें लिस्ट

पटना. बिहार सरकार ने बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग का गठन किया है। इस संबंध में श्रम संसाधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। राजद नेता चक्रपाणि हिमांशु को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं राजीव कांत मिश्रा उपाध्यक्ष बने हैं। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों भागलपुर के रहने वाले हैं।

तीन विधायक और दो एमएलसी बने मेंबर 

बिहार बाल श्रमिक आयोग में कुल 22 मेंबर होंगे। जिसमें तीन विधायक अचमित ऋषिदेव रानीगंज,रेखा देवी मसौढ़ी और आनंद शंकर सिंह औरंगाबाद, मनोनीत सदस्य के तौर पर होंगे। जबकि एमएलसी सौरभ कुमार और रविंद्र प्रसाद सिंह भी मेंबर होंगे।

श्रम आयुक्त, अनुसूचित जाति जनजाति विभाग के निदेशक, वित्त विभाग के संयुक्त सचिव, ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव, प्राथमिक शिक्षा के निदेशक, मुख्य कारखाना निरीक्षक, समाज कल्याण विभाग के निदेशक, जन शिक्षा निदेशक, निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं, नगर विकास एवं आवास विभाग के निदेशक पदेन सदस्य होंगे। वहीं विभिन्न हितों/वर्गों के 5 मेंबर होंगे। आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों की अवधि 3 साल की होगी।

Suggested News