बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

माह-ए-रमजान पर नीतीश सरकार ने दिया मुस्लिमों को बड़ा तोहफा तो बिफरी भाजपा का सवाल – रामनवमी से क्यों इनकार

माह-ए-रमजान पर नीतीश सरकार ने दिया मुस्लिमों को बड़ा तोहफा तो बिफरी भाजपा का सवाल – रामनवमी से क्यों इनकार

पटना. नीतीश सरकार ने मुस्लिम धर्म के लोगों को रमजान के अवसर पर छुट्टी का दिया गया बड़ा तोहफा राज्य की सियासत में भूचाल मचाए हुए है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीत महागठबंधन सरकार ने बिहार में मुस्लिम धर्म के सरकारी सेवकों के लिए माह-ए-रमजान में बड़ा तोहफा मिला है। राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने कहा कि बिहार सरकार ने मुस्लिम कर्मचारियों और अधिकारियों को निर्धारित समय से एक घंटे पहले कार्यालय आने और निर्धारित समय से एक घंटे पहले कार्यालय छोड़ने की अनुमति दी है। 

प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में एक सर्कुलर जारी किया है। सरकार ने मुस्लिम कर्मचारियों और अधिकारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। रमज़ान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना है, जिसमें लगभग 30 दिनों तक कठोर उपवास करना शामिल है। सर्कुलर में आगे कहा गया है कि सरकार का आदेश हर साल रमजान के महीने के दौरान स्थायी रूप से प्रभावी रहेगा।

हालांकि नीतीश सरकार के इस फैसले पर जमकर राजनीति भी हो रही है. विपक्षी दल भाजपा के कई नेताओं ने खुलकर सरकार के इस फैसले को धर्म की राजनीति से प्रेरित बताया है. भाजपा ने कहा है कि अगर रमजान में ऐसी छूट दी जा रही है तो हिंदुओं के त्योहारों में ऐसी सुविधा क्यों नहीं दी जाती है. 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि देशभर में बिहार में पहली बार ऐसा हो रहा है कि कार्यालयों में मुस्लिम कर्मी एक घंटा पहले आएंगे और एक घंटा पहले जाएंगे। अगर रमजान चल रहा है तो नवरात्र भी चलेगा। फिर हिन्दू कर्मी के लिए भी ऐसा करिए। उन्होंने कहा है कि रमजान से प्यार और रामनवमी से क्यों इनकार. 


Suggested News