बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश सरकार ने BJP नेताओं के पीछे-पीछे CID लगाया ! CM अब पॉलिटिक्स ऑफ एसॉल्ट..अटैक ऐंड एलिमिनेशन पर उतर आए- भाजपा

नीतीश सरकार ने BJP नेताओं के पीछे-पीछे CID लगाया ! CM अब पॉलिटिक्स ऑफ एसॉल्ट..अटैक ऐंड एलिमिनेशन पर उतर आए- भाजपा

PATNA:  बिहार में सत्ताधारी जेडीयू व विपक्षी भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इसी बीच भाजपा ने नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप लगाये हैं. बिहार बीजेपी ने खुलासा किया है कि नीतीश सरकार विपक्ष दल के नेताओं के पीछे सीआईडी लगा दिया है।  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब विपक्षी नेताओं पर हमला और उनको खात्मा करने की राजनीति पर उतर आए हैं।

नीतीश सरकार ने सीआईडी छोड़ा 

भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार भाजपा प्रवक्ता डॉ० निखिल आनंद ने आरोप लगाते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब विपक्षी नेताओं पर हमला और उनको खात्मा करने की राजनीति पर उतर आए हैं। आरा में भाजपा नेता एवं रिटायर्ड प्रोफेसर महेंद्र सिंह और उनकी पत्नी की नृशंस हत्या हो या फिर जदयू के वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुशवाहा पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला, सरकार कानून व्यवस्था के स्तर पर पूरी तरह फेल हो चुकी है।भाजपा प्रवक्ता ने खुलासा करते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार के निर्देश पर इन दिनों सीआईडी के लोग बिहार भर में विपक्षी खेमे के नेताओं- कार्यकर्ताओं की सूची बना रहे हैं। इस बात का एक बड़ा अंदेशा होता है कि नीतीश कुमार के विरोध में या जो भी विपक्षी नेतागण है उनको साजिशन फंसाने, उनपर हमला करने और उनका खात्मा करने की घटनाएं आने वाले समय में ज्यादा बढ़ेगी। बिहार के सभी विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को अब सचेत- जागरूक और एकजुट रहने का वक्त आ गया है। क्या सीएम नीतीश कुमार जी अपनी राजनीतिक प्रतिष्ठा बचाने के लिए पॉलिटिक्स ऑफ एसॉल्ट, अटैक ऐंड एलिमिनेशन पर उतर आए हैं?

भाजपा ने जताई गहरी नाराजगी 

निखिल आनंद ने बिहार में लगातार चल रहे संगीन आपराधिक घटनाओं एवं हत्याओं के दौर पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में आपराधिक गिरोह जिस तरीके से संगठित होकर सरकार से जुड़े लोगों के संरक्षण में अपराध कर रहे हैं वह दुर्भाग्यपूर्ण है। बिहार में डीजीपी ऑफिस के सामने और राज्य भर के थानों के 100 मीटर के दायरे में हत्या, डकैती, अपहरण की घटनाएं होने लगी है। 2005 के बाद बिहार में कानून व्यवस्था के स्तर पर इतनी बुरी स्थिति कभी नहीं थी। लेकिन सरकार कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की बजाय उस पर पर्देदारी कर और थेथरोलॉजी वाली बयानबाजी कर अपना बचाव कर रही है।

Suggested News