बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भ्रष्ट सिस्टम के आगे नीतीश सरकार ने डाले हथियार, सरकार ने अधिकारियो से कहा- लालच को कभी पूरा नही किया जा सकता

भ्रष्ट सिस्टम के आगे नीतीश सरकार ने डाले हथियार, सरकार ने अधिकारियो से कहा- लालच को कभी पूरा नही किया जा सकता

PATNA : सरकारी तंत्र में व्याप्त घूसखोरी के आगे नीतीश सरकार ने हथियार डाल दिए हैं। घूसखोरी रोकनें के सरकार के तमाम कानूनी और प्रशासनिक प्रयास अबतक विफल साबित हुए हैं। भ्रष्टाचार से त्रस्त नीतीश सरकार ने अब गांधी के विचारों को अपनाने का  आदेश दिया है। सरकार ने सभी अधिकारियो से कहा है कि पृथ्वी पर जो कुछ मिलता है वह पर्याप्त है, लेकिन लालच को कभी पूरा नही किया जा सकता। 

बिहार के सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुब्बहानी ने पत्र जारी कर गांधी के इन सुविचारो को अपनाने का निर्देश जारी किया है। अपर मुख्य सचिव ने सभी विभागो के प्रधान सचिव, पुलिस महानिदेशक, प्रमंडलीय आयुक्त और सूबे के सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। सरकार ने सभी विभागीय प्रमुखो को यह आदेश दिया है कि गांधी के इन विचारो को निचले स्तर तक के सरकारी कार्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शित किए जाएं। ताकी इससे लोग प्रभावित होकर लालच को त्याग सकें।

शराबबंदी के बाद शुरू किए गए अपने समाजिक अभियान के बाद सीएम नीतीश कुमार अपनी हर सभा मे गांधी के इन दो विचारो को अपनाने की सलाह दे रहे हैं। खास तौर पर सीएम नीतीश अपनी हर सभा में बिना नाम लिए सरकारी अधिकारियो  को गांधी के विचारो को अपनाने की सलाह देते फिर रहे हैं।

सरकारी कार्यालय के मुख्य द्वार पर लिखे जायेंगे गांधी के उपदेश

अब बिहार के हर सरकारी कार्यालय के प्रवेश द्वार पर गांधी  के दो संदेश लिखे होंगे। पहले संदेश मे लिखा होगा कि पृथ्वी से हमें जो कुछ मिलता है वह हमारी आवश्यकता पूरी करने के लिए पर्याप्त है, लेकिन हमारे लालच को पूरा नही किया जा सकता।

वही दूसरे संदेश में सात सामाजिक पाप का वर्णन होगा। ये सात सामाजिक पाप हैं, काम के बिना धन, विवेक के बिना सुख, चरित्र के बिना ज्ञान, नैतिकता के बिना व्यापार, मानवता एवं त्याग के बिना पूजा।

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News