बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश सरकार ने IAS अफसर व गया के DDC को हटाया, 3 अन्य IAS अफसरों का भी तबादला, लिस्ट देखें...

नीतीश सरकार ने IAS अफसर व गया के DDC को हटाया, 3 अन्य IAS अफसरों का भी तबादला, लिस्ट देखें...

पटना. नीतीश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 4 अधिकारियों का तबादला किया है। वही एक को अतिरिक्त प्रभार दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारियों को जिलों में डीडीसी बनाया गया है वहीं भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों को भी डीडीसी के पद पर पदस्थापित किया गया है। इस तरह से 17 जिलों में अब नए उप विकास आयुक्त होंगे।

स्थानांतरित 3 आईएएस अधिकारियों को उप विकास आयुक्त बनाया गया है। दरभंगा के उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया को पटना का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। शिवहर के उप विकास आयुक्त विनोद दूहम को गया डीडीसी के पद पर पदस्थापित किया गया है। अरवल के उप विकास आयुक्त अमीषा बैस को दरभंगा पदस्थापित किया गया है। जबकि गया के डीडीसी सुमन कुमार को हटा दिया गया है । उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देने का आदेश मिला है। वहीं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक अमित कुमार को बिहार संवाद समिति का प्रबंध निदेशक और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Suggested News