बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश सरकार ने हाजीपुर SDO को बदला, एक आईएएस समेत 9 अधिकारी हुए इधर से इधर

नीतीश सरकार ने हाजीपुर SDO को बदला, एक आईएएस समेत 9 अधिकारी हुए इधर से इधर

PATNA: बिहार में आज 7 आईपीएस अधिकारियों के बाद एक आईएएस समेत बिहार प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है। बेगूसराय के बंदोबस्त पदाधिकारी जिउत सिंह को पूर्णिया का नगर आयुक्त बनाया गया है। वहीं पूर्णिया के नगर आयुक्त नगर आयुक्त विजय कुमार सिंह को बंदोबस्त पदाधिकारी बेगूसराय के पद पर पदस्थापित किया गया है।

मुंगेर के बंदोबस्त पदाधिकारी डॉ अजय कुमार को अपर समाहर्ता विभागीय जांच मुजफ्फरपुर बनाया गया है. मुजफ्फरपुर के अपर समाहर्ता अतुल कुमार वर्मा को बंदोबस्त पदाधिकारी मुंगेर के पद पर पदस्थापित किया गया है. सिवान के जिला परिवहन पदाधिकारी माधव कुमार सिंह को अपर समाहर्ता बांका के पद पर पदस्थापित किया गया है। अरुण कुमार ठाकुर को उप विकास आयुक्त कटिहार के पद पर पदस्थापित किया गया है.

अरूण कुमार बने हाजीपुर के एसडीओ

पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग में उपाधीक्षक अरुण कुमार को अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है। हाजीपुर के अनुमंडल पदाधिकारी संदीप शेखर को निदेशक डीआरडीए पूर्णिया के पद पर पदस्थापित किया गया है. पूर्णिया के डीआरडीए निदेशक महफूज आलम को बांका डीआरडीए का निदेशक बनाया गया है.

Suggested News