बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश सरकार के आपदा प्रबंधन के दावों की खुली पोल, नाले में गिरे दीपक का अब तक नहीं मिला सुराग

नीतीश सरकार के आपदा प्रबंधन के दावों की खुली पोल, नाले में गिरे दीपक का अब तक नहीं मिला सुराग

PATNA :   पटना के पुनाइचक में मोहनपुर संप हाउस के नाला में एक बच्चा गिर गया। एसडीआरएफ  के अधिकारी एके झा ने कहा कि बच्चा जबतक नहीं मिलेगा तबतक रेस्क्यू जारी रहेगा। 8 घण्टे बीत जाने के बावजूद नाले में गिरे दीपक का पता नहीं चल पाया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की लगातार कोशिशों के बाद भी दीपक का कोई सुराग नहीं मिला ।राजेश पथ स्थित सम्प हाउस के आसपास के 5 मेनहॉल को खोल कर देखा गया किन्तु कुछ भी पता नहीं चला।  इसके पहले सूचना के बाद पटना नगर की टीम वहीं पहुंची लेकिन उसके पास बचाव का कोई संसाधन नहीं था। संप हाउस के गटर का किसी को अंदाजा नहीं था। बचाव के लिए जहां तहां  गटर के ढक्कन की खोज में खुदाई की गयी। लेकिन गटर का ढक्कन नहीं मिला।  नीतीश कुमार के आपदा प्रबंधन के दावों की पोल खुल गयी।

जो बच्चा नाला में गिरा है उसका नाम दीपक कुमार है। उसकी उम्र 10 साल है। तीन बहनों में वह अकेला है। उसके पिता फल बेचते हैं। दोपहर में दीपक अपनी बहन के साथ खाना लेकर जा रहा था। इसी दौरान वह नाला में गिर गया। पहले स्थानीय स्तर पर उसकी खोज हुई लेकिन सफलता नहीं मिली। आधा घंटा के बाद नगर निगम की टीम आयी तो वह खाली हाथ आयी। 

SDRF की टाम करीब साढ़े तीन घंटा के बाद पहुंची। फिर कुछ देर के बाद NDRF की टीम पहुंची। फिर दीपक की खोजबीन शुरू की गयी। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। खोजबीन के लिए आधुनिक उपकरणों की जरूरत महसूस हुई तो इसके लाने में और देर हो गयी। आपदा प्रबंधन की टीम एक तरह से असहाय रही। किसी को भी नाले और संप हाउस के स्ट्रक्चर का पता नहीं था। अनुमान के आधार पर यहां वहां खुदाई होती रही। इस घटना ने आपदा प्रबंधन के दावों की पोल खोल दी है।

 पटना से गणेश सम्राट और कुंदन कुमार की रिपोर्ट

Suggested News