बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उप चुनाव रिजल्ट के बाद बैठेगी नीतीश सरकारः चुनावी परिणाम के बाद CM नीतीश करेंगे कैबिनेट की मीटिंग

उप चुनाव रिजल्ट के बाद बैठेगी नीतीश सरकारः चुनावी परिणाम के बाद CM नीतीश करेंगे कैबिनेट की मीटिंग

PATNA: बिहार में विधानसभा की दो सीटों कुश्वेश्वरस्थान व तारापुर उपचुनाव के लिए मतदान 30 अक्टूबर को होगा। चुनाव प्रचार खत्म हो गय़ा है अब वोटिंग की उल्टी गिनती शुरू है। 30 अक्टूबर को मतदान और मतगणना 2 नवंबर को होगी। दोनों सीटें जदयू विधायकों- तारापुर से मेवालाल चौधरी और कुश्वेश्वरस्थान से शशिभूषण हजारी के निधन से रिक्त हुई हैं। लिहाजा यह उप चुनाव सत्ताधारी जेडीयू के लिए काफी अहम है। इधर, उप चुनाव रिजल्ट के बाद ही नीतीश सरकार कैबिनेट की बैठक करेगी।

3 नवंबर को कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 3 नवंबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। 2 नवंबर को उप चुनाव का परिणाम आयेगा। उसके अगले दिन मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। कैबिनेट सचिवालय की तरफ से यह जानकारी दी गई है। कैबिनेट ने बताया है कि 3 नवंबर बुधवार को शाम 5 बजे से संवाद में कैबिनेट की बैठक होगी। 

11 अक्टूबर के बाद नहीं बैठी है सरकार

बता दें, उप चुनाव के मद्देनजर बिहार कैबिनेट की बैठक काफी दिनों से नहीं हुई है। अक्टूबर महीने में अंतिम बैठक 11 तारीख को हुई थी। उप चुनाव के मद्देनजर साऱे मंत्री फील्ड में थे। तारापुर में मंत्री अशोक चौधरी वहीं कुशेश्वरस्थान में जल संसाधन मंत्री संजय झा मोर्चा संभाले हुए हैं। वहीं जेडीयू-बीजेपी कोटे के अन्य मंत्री भी लगातार चुनाव प्रचार में व्यस्त थे। लिहाजा कैबिनेट की बैठक टलते रही। 

Suggested News