बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश ने किया थारू महोत्सव का उद्घाटन, कहा - SC-ST को आबादी के अनुसार मिलेगा आरक्षण

नीतीश ने किया थारू महोत्सव का उद्घाटन, कहा - SC-ST को आबादी के अनुसार मिलेगा आरक्षण

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को बगहा में बड़ी घोषणा की। सीएम नीतीश ने कहा कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को वर्ष 2021 की जनगणना के बाद आबादी के अनुसार आरक्षण दिया जायेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय थारू कल्याण महासंघ के 40वें महाधिवेशन थारू महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने शराबबंदी, दहेज उन्मूलन, नशामुक्ति समेत विकास की खुल कर चर्चा की। वहीं, थारू महासभा ने मुख्यमंत्री के सामने सात सूत्री अपनी मांगें रखीं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पश्चिम चंपारण के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत करते हुए मंगलवार को बगहा पहुंचे। यहां उन्होंने भारतीय थारू कल्याण महासंघ के 40वें महाधिवेशन 'थारू महोत्सव' का उद्घाटन किया।

NITISH-HAS-INAUGURATED-THE-THARU-FESTIVAL-SAID---SC-ST-WILL-GET-RESERVATION-ACCORDING2.jpg

 इसके बाद लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वर्ष 2021 की जनगणना के बाद अनुसूचित जाति और जनजाति को आबादी के अनुसार आरक्षण दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी यात्रा पश्चिम चंपारण से ही शुरू होती है। वाल्मीकिनगर प्रदेश का सबसे अच्छा इलाका है. कोई भी समस्या हो, उसका समाधान निकाला जायेगा. बगहा में कोई सरकारी कॉलेज नहीं था, हमने यहां कॉलेज की स्थापना की। रोजगार में शैक्षणिक योग्यता का अभाव था. कई व्यापार में 2041 युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया।मुख्यमंत्री ने शराबबंदी और दहेज उन्मूलन पर एकजुट होने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण के लिए शराबबंदी की गयी है। अगर कोई शराब पीता है, तो आपलोग भी उसे समझाइये कि शराब बुरी चीज है। हमें शराबबंदी से नशाबंदी तक पहुंचना है। इसके साथ-साथ दहेज प्रथा को भी समाप्त करना हमारा मकसद है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि हर टोले तक सड़क, पुल और बिजली पहुंचायी गयी है। लोहिया स्‍वच्‍छ बिहार अभियान के तहत सूबे के ग्रामीण क्षेत्रों को खुले में शौच से मुक्‍त बनाने का लक्ष्‍य है। बापू की 150वीं जयंती तक बिहार को स्वच्छ बना दिया जायेगा।

Suggested News