बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महिलाओं की मांग पर नीतीश कुमार ने की शराबबंदी लेकिन अब शराब के नशे में गिरफ्तार हुई महिला, वकील भी निकला शराबी

महिलाओं की मांग पर नीतीश कुमार ने की शराबबंदी लेकिन अब शराब के नशे में गिरफ्तार हुई महिला, वकील भी निकला शराबी

पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भले महिलाओं की मांग पर बिहार में शराबबंदी की हो लेकिन बिहार की महिलाएं भी शराब पीने में पीछे नहीं हैं. एक तरफ बिहार में शराबबबन्दी को लेकर पुलिस की मुहिम लगातार जारी है वही दूसरी ओर शराब को पीने वाले लोग कानून को ताख पर रखते नजर आ रहे हैं ,मामला पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के सिविल कोर्ट का है जहा कानून का पाठ पढ़ाने वाले एक अधिवक्ता को कोर्ट परिसर में ही शराब का जाम छलकाने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है ,बताया जा रहा है कि पीरबहोर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर करवाई की है जिसमे वकील उपेंद्र कुमार नशे के धुत में पाया गया वही ब्रेथ एनालाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है।गिरफ्तार नशे में धुत अधिवक्ता उपेंद्र कुमार गोपालपुर थाना क्षेत्र के  जकरियापुर गांव का रहनेवाला है। जो कि पटना  व्यवहार न्यायालय में प्रैक्टिस करता था। जहां पर नशे की हालत में पाया गया है।

वहीं दूसरी तरफ पीरबहोर थाना क्षेत्र के भवर पोखर की रहने वाली महिला भी नशे के हालत में पाई गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नशे में धुत महिला को ब्रेथ एनालाइजर से जांच की जिसमे शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुष्टि के बाद महिला पर मद्य निषेध कानून के तहत धाराओ में एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। 

पटना से अनिल कुमार की रिपोर्ट

Suggested News