बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश ने की दिल्ली के नये घर में विश्वकर्मा पूजा, यहीं बैठ कर बनाएंगे 2019 की रणनीतियां

नीतीश ने की दिल्ली के नये घर में विश्वकर्मा पूजा, यहीं बैठ कर बनाएंगे 2019 की रणनीतियां

PATNA/DELHI :  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को पटना से दिल्ली पहुंचे। वे दिल्ली के अपने नये आवास 6 के कामराज लेन गये और विश्वकर्मा पूजा में शामिल हुए। उनका यह नया आशियाना 2019 लोकसभा चुनाव की रणनीति का केन्द्र बनने वाला है।

नीतीश के नये बंगले में विश्वकर्मा पूजा

भगवान विश्वकर्मा को निर्माण का देवता माना जाता है। नीतीश कुमार के दिल्ली स्थित के नये बंगले में सोमवार को विश्वकर्मा पूजा हुई। 6 के कामराज लेन के इस बंगले से नीतीश कुमार को एक बड़ा सियासी सपना सच करना है। 2019 लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार को एक बार फिर नये सिरे से अपनी मकबूलियत का इम्तिहान देना है। इस इम्तिहान की तैयारी के पहले उन्होंने अपने नये घर में पूजा की। नीतीश कुमार को साबित करना है कि भाजपा के साथ दोबारा जा कर उन्होंने सही फैसला किया है। 6 के कामराज लेन 2019 में चुनावी रणनीति का एक अहम पड़ाव बनने वाला है। यहां रह कर नीतीश कुमार प्रधानमंत्री मोदी के साथ शह और मात की बाजी तय करेंगे।

इस साल के शुरू में आवंटित हुआ था बंगला  

इस साल के शुरू में नरेन्द्र मोदी सरकार ने नीतीश कुमार को जेड श्रेणी की सुरक्षा के कारण दिल्ली के लुटियन जोन में बंगला आवंटित किया था। सुप्रीम कोर्ट ने लुटियन जोन में मुख्यमंत्रियों को बंगला आवंटित करने पर रोक लगा दी थी। कोर्ट ने केवल सुरक्षा के मद्देनजर स्पेशल केस में बंगला देने की शर्त लगायी थी।  नीतीश कुमार को सुरक्षा के लिहाज से 6 के कामराज लेन में आलिशान बंगला आवंटित किया था। इसके अलावा सुरक्षा कारणों से असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल को भी लुटियन जोन में बंगला दिया गया था। नीतीश को यह बंगला दिये जाने पर विवाद भी हुआ था। राजद नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया था कि बीजेपी से दोस्ती के इनाम में मोदी सरकार ने नीतीश कुमार को ये बंगला दिया है। लेकिन सरकार ने नियमों का हवाला देकर अपने फैसले को सही करार दिया था।

Suggested News