बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश कुमार के निश्चय संवाद से जुड़े लाखों लोग,बिहार में हुए सामाजिक न्याय के साथ विकास पर लगी जनता की मुहर- मनोज उपध्याय

नीतीश कुमार के निश्चय संवाद से जुड़े लाखों लोग,बिहार में हुए सामाजिक न्याय के साथ विकास पर लगी जनता की मुहर- मनोज उपध्याय

ARA : युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव व तरारी विधानसभा के संगठन प्रभारी मनोज उपाध्याय ने कहा कि आज तरारी विधानसभा में हजारों लोगों ने शांतिपूर्वक तरीके से जदयू की वर्चुअल रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सुना. यहां पीरो कुबेरनगर स्थित मनोज उपाध्याय के आवास पर सुबह 10 बजे से ही क्षेत्र के लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया. दर्जनों वाहनों से लोग जदयू नेता मनोज उपाध्याय के आवास स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे.

 जहां बड़े प्रोजेक्टर स्क्रीन के जरिये लोगों ने मुख्यमंत्री समेत जदयू सांसद ललन सिंह, मंत्री विजयेंद्र यादव, डॉ अशोक चौधरी और संजय यादव को भी ऑनलाइन सुना. बतातें चले कि जदयू नेता और मुख्य संगठन के तरारी विधानसभा प्रभारी मनोज उपाध्याय ने तरारी विधानसभा के सहार शहर, भखुरा, भड्सर,पीरो नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 और खुद अपने आवास स्थित सभागार में नीतीश कुमार की वर्चुअल रैली को सुनने की व्यवस्था की थी. आये लोगों के ले आने ले जाने समेत भोजन पानी का भी व्यापक प्रबन्ध था. रैली से ही लोगों का जुटान और व्यवस्था से नजारा दिख रहा था. 

उपस्थित नेताओं में तरारी व पीरो के प्रखंड अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह,अशोक कुशवाहा शुभम पटेल,गोपाल पांडेय,गौतम सिन्हा, वार्ड पार्षद अफरोज आलम,मनीष यादव,जसीम खान समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे. बाद में जदयू के तरारी विधानसभा के संगठन प्रभारी मनोज उपाध्याय ने कहा कि इस रैली का उद्देश्य अपने नेता और बिहार के विकास पुरुष नीतीश कुमार की बातों और सरकार की उपलब्धियों को आम जनमानस तक पहुंचाना है.

मोबाइल में भेजे लिंक के अतिरिक्त अलग अलग जगहों पर आम लोगों को इस रैली से जोड़ने हेतु पूरे बिहार में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने स्तर से व्यवस्था की थी, जो पूर्णतः सफल रही. 

Suggested News