बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अपने पुराने मित्र के लिए नीतीश कुमार का छलका दर्द, चिढ़ाने के अंदाज में कहा, इतना बोलते हैं, तबो कुछ नहीं मिला

अपने पुराने मित्र के लिए नीतीश कुमार का छलका दर्द, चिढ़ाने के अंदाज में कहा, इतना बोलते हैं, तबो कुछ नहीं मिला

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। एक वक्त था, जब दोनों नेता लगगभ हर जगर साथ में नजर आते थे। लेकिन अब स्थिति यह है कि दोनों नेता एक दूसरे पर राजनीतिक हमले करने में कोई कमी नहीं रखते हैं।  जहां एक दिन पहले सुशील मोदी ने नीतीश कुमार को लेकर कहा था कि बिहार की जनता के बीच नीतीश कुमार अपना विश्वास खो चुके हैं और अब बोझ बन गए हैं।. लोग उनपर अब भरोसा नहीं करते हैं। 

वहीं अब सुशील मोदी के हमले का जवाब नीतीश कुमार ने दिया है। गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने  सुशील मोदी को चिढ़ाते हुए कहा कि कि आज यहां जिसको पार्टी में कुछ नहीं बनाया, वही सबसे ज्यादा बयान दे रहा है। बहुत अच्छा, मेरे खिलाफ खूब बोलिए।

नीतीश कुमार ने भाजपा के बोझ वाले बयान को लेकर कहा कि उन्हें एक बार मेरे साथ चलकर देख लीजिए। लोगों का किस तरह से समर्थन मिल रहा है। जहां तक 2024 में भाजपा के 36 सीट जीतने की तैयारी है, वह सिर्फ परिकल्पना बनकर रह जाएगा।

Suggested News