बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश कुमार को किया गया गुमराह, भाजपा से अलग करने के लिए दिखाया प्रधानमंत्री बनने का सपना : सम्राट

नीतीश कुमार को किया गया गुमराह, भाजपा से अलग करने के लिए दिखाया प्रधानमंत्री बनने का सपना : सम्राट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इंडी गठबंधन में गुमराह किया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री बनाने का सपना दिखाया गया, ताकि वह भाजपा से अपना रिश्ता तोड़ दें। अब इसमें वह कामयाब हो गए तो असलियत सामने आ गई है। यह कहना है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का।

नई दिल्ली से पटना लौटते ही राजद-जदयू पर हमलावर होते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि कल इंडी गठबंधन की बैठक में जो हुआ, वह सभी ने देखा है कि किस तरह से नीतीश कुमार को किनारे कर खड़गे जी को संयोजक बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। सच्चाई यह है कि अब तक नीतीश कुमार को गुमराह किया जाता रहा है। उन्हें प्रधानमंत्री बनाने का सपना दिखाया गया, ताकि वह भाजपा से अलग हो जाएं।

आज स्थिति यह है कि जदयू के सांसद ही यह बात कह रहे हैं कि उनके क्षेत्र में तीन माह से पानी नहीं आ रहा है। इससे ज्यादा खराब क्या हो सकता है। नई दिल्ली में आज जदयू सांसदों की मीटिंग को भी उन्होंने सामान्य बात बताया

लालू परिवार के लिए नोटिस नया नहीं

वहीं लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में आई लालू-तेजस्वी को ईडी का समन भेजे जाने पर भाजपा नेता ने कहा कि यह उनके लिए कोई नई बात नहीं है। पिछले 27 साल से उनके परिवार को ऐसी नोटिस मिलती रही है।

भाजपा की जीत के किए दावे

सम्राट चौधरी ने इस दौरान एक बार फिर से बिहार में भाजपा की सभी सीटों पर जीत के दावा करते हुए कहा कि राजद और जदयू का चुनाव में सूपड़ा साफ हो जाएगा।  




Suggested News